बाराबंकी, मार्च 16 -- सिरौलीगौसपुर। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्यायों को सुना। उन्होंने मातहतों को समस्याओं का गुणवत्ता युक्त समाधान करने के निर्देश दिए। सोमवार को नवागत उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज फरियादियों से रूबरू हुए। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, अन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...