फरियादियों को बार-बार न लगवाएं चक्कर, गांव-गांव जाकर करें समाधान: डीएम
उरई, मई 23 -- उरई। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शनिवार को कोतवाली आटा सभागार में आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई, जबकि शेष 02 प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजे जाने के निर्देश दिए गए। इन शिकायतों में चकरोड पर मिट्टी डाले जाने तथा हैंडपंप से संबंधित मामले आए। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं इस अवसर पर तहसीलदार कालपी, प्रभारी निरीक्षक आटा, राजस्व एवं पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.