फरियादियों के लिए हो पेयजल और बैठने की व्यवस्था
गाजीपुर, जून 25 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त (द्वितीय) एस. सुधाकरन ने गुरुवार को तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया। करीब चार घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न न्यायालयों, कार्यालयों, अभिलेखों और राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने तहसील परिसर में पेयजल, स्वच्छता और आमजन को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। सभागार के बाहर लगे पेयजल नल की स्थिति देखकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील आने वाले फरियादियों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के न्यायालयों का निरीक्षण करते हुए लंबित वादों और अभिलेखों की जांच की और पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही अभिलेखागार, नजारत, भूलेख,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.