चम्पावत, फरवरी 20 -- चम्पावत एसपी रेखा यादव ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फरियादियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की नसीहत दी है। पुलिस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शुक्रवार को एसपी रेखा यादव ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की सभी शाखओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया, जनसुनवाई व्यवस्था, कार्यालय की साफ-सफाई और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसपी ने अधिकारियों को कार्यालय में आने वाले फरियादियों के प्रति मधुर व्यवहार करने को कहा। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय अभिलेखों को अपडेट और व्यवस्थित करने को कहा। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.