चंदौली, अप्रैल 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार की देर रात सकलडीहा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली में साफ सफाई के साथ मिशन शक्ति, जनसुनवाई,अपराध समीक्षा और यक्ष एप के बारे में विस्तार से जानकारी ली। चेताया कि फरियादियों की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए। साथ ही किरायेदारों के साथ बाहरी अन्य व्यक्तियों के सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। नवागत पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने को लेकर पुलिस पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। बुधवार की देर रात कोतवाली में पहुंचकर थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके उपरांत थाना भवन, कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरक एवं मेस का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.