फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनें और निपटाएं
मैनपुरी, जून 6 -- पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शनिवार को किशनी थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेखों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर और शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए हिदायत दी कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर को स्वच्छ रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा जनता के प्रति संवेदनशील व सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.