साहिबगंज, अप्रैल 22 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक कक्ष में आयोजित जनता दरबार में बुधवार को पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान ने विभिन्न पंचायतों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिलने, जले हुए बिजली ट्रांसफार्मर, रसोइया मानदेय भुगतान में देरी, विकलांग एवं वृद्धा पेंशन लंबित रहने समेत कई मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। मामलों को संज्ञान में लेते हुए बरकत खान ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क कर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राशन कार्ड में त्रुटि, बिजली मीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.