बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बुधवार को कार्यालय में जनसुनवाई कर थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों पर गंभीरता से विचार किया गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों से गूगल मीट के माध्यम से सीधे संवाद कर मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही ...