फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें: मंडलायुक्त
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 19 -- मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने कुंडा तहसील में समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लेखपालों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। लेखपालों की अनुपस्थिति का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम को लेखपाल संघ के महामंत्री एवं मंत्री के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर पाए गए 11 विभागीय अधिकारियों पर भी संज्ञान लिया। सभी अनुपस्थिति अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त त्रिभुवन के साथ कुंडा तहसील का निरीक्षण भी किया।
समाधान दिवस की अनियमितताएँ मंडलायुक्त ने जुलाई, अगस्त में आयोजित सम्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.