गंगापार, दिसम्बर 20 -- तहसील परिसर में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा फरियादियों का हुजूम देख कर दंग रह गए। खचाखच भरे हाल में फैली अवस्था को देखकर आधे घंटे बाद ही उठकर चल दिए जिससे दूर दराज से आए फरियादियों में मायूसी छाई रही। डीएम के जाने के बाद एडीएम तथा एसडीम सुनवाई में बैठे रहे। देखा जाए तो भूमि संबंधी मामलों की शिकायत घटने का नाम ही नहीं ले रही है। ज्यादातर मामले तो न्यायालय में लंबित होने के चलते निस्तारित नहीं हो पाते है। फरियादियों का आरोप था कि बहुत से ऐसे मामले हैं जिस पर कोई विवाद नहीं है फिर भी उसे भी राजस्व की टीम सही ढंग से निस्तारित नहीं करती सिर्फ दोनों पक्षों को परेशान करती है। ज्यादातर मामले नाली रास्ता तथा चकमार्गों पर अवैध कब्जा का है किंतु पैमाइश करके खाली नहीं कराया जा रहा है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.