रिषिकेष, फरवरी 3 -- ऋषिकेश तहसील में तहसील दिवस पर समय से अधिकारी पहुंचे लेकिन फरियादी कम आए। डायरी व कलम लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी घंटों तक फरियादियों की बाट जोहते रहे। पूर्वाह्न 11 बजे से लगे जनता दरबार में मात्र सात मामले ही दर्ज हो सके। वे भी जमीन पैमाइश और सीमांकन से जुड़े थे। मंगलवार को ऋषिकेश तहसील में हर माह आयोजित होने वाले तहसील दिवस पर इस बार सभी विभागों के अधिकारी पहुंचे। फरियादी कम आए। मौसम में ठंडक के चलते भी लोगों की संख्या कम रही। इस दौरान नायब तहसीलदार से लेकर अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समय से उपस्थित हुए। करीब 12 बजे श्यामपुर, रायवाला, खदरी और सोमेश्वर नगर क्षेत्र के कुछ लोग फरियाद लेकर पहुंचे। इनमें भूमि का सीमांकन, खतौनी में सही खसरा नंबर दर्ज कराने, भूमि बंधक, भूमि पैमाइश और पट्टे की नकल से संबंधित कुल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.