फतेहपुर, फरवरी 13 -- फतेहपुर। असोथर थाना के टीकर गांव के किसान रामसुमेर की हत्या में फरार चल रहे पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने इनाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। अगले दो दिनों में जितेंद्र उर्फ जिद्दी नहीं मिलता है तो एसपी की ओर 25 हजार का इनाम घोषित किया जा सकता है। बता दें कि टीकर गांव निवासी 45 वर्षीय रामसुमेर सिंह की 13 जनवरी की रात गला घोंटने के बाद गला काट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 17 जनवरी को मामले का खुलासा कर दिया था। किसान रामसुमेर सिंह की हत्या पत्नी रेनू देवी ने ही 60 हजार रुपये में सुपारी देकर कराई थी। मामले में पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि रामसुमेर उर्फ मद्दू और जितेंद्र उर्फ जिद्दी फरार थे। पत्नी ने कबूला था कि समलैंगिक रिश्ते में बाधा बने पति की हत्या की साजिश उसने अपनी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.