बक्सर, जनवरी 19 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी टाउन थाना के हाजत से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि टाउन थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के नामजद आरोपी फरहान को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। उसे यहां लाकर थाने के हाजत में बंद कर दिया गया। लेकिन, बीते रविवार की देर रात वह पेशाब करने के बहाने पुलिस को चकमा दे निकल भागा। सोमवार की सुबह जब लड़की के परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई, तो वे थाना पहुंचे। इस घटना को लेकर टाउन थाना पुलिस की कार्य शैली पर भी सवाल उठने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.