मुंगेर, मई 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी आशिकपुर इलाके में छापेमारी कर 20 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी तस्कर अभिजीत कुमार उर्फ गोलू सहित एक अन्य युवक फरार होने में सफल रहा। इस बावत एसएचओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी आशिकपुर क्षेत्र के एक घर से अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री एवं डिलीवरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- 158.34 लीटर विदेशी शराब बरामद, कार जब्त, चालक फरारपुलिस कार्रवाई सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सत्यापन कराया गया। इसके बाद एसआई पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध घर को चारों ओर से घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौ...