मऊ, अप्रैल 24 -- मऊ, संवाददाता। थाना रानीपुर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। फरार हिस्ट्रीशीटर लंबे समय से पुलिस टीम को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर की शिनाख्त रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी शक्ति सिंह के रूप में किया गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। थाना रानीपुर पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह को पैतृक गांव मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.