फरार हिस्ट्रीशीटर काली सरकार गिरफ्तार; ढोंगी बाबा बनकर झांसी में चला रहा था दिव्य दरबार
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- हरदोई, संवाददाता। झांसी और हरदोई का शातिर अपराधी काली सरकार मंगलवार को आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे 33 साल पुराने मामले में पकड़ा गया है। हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमों में उसके खिलाफ वारंट था। पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी झांसी में बाबा बनकर दिव्य दरबार चलाता था। एसपी अशोक कुमार मीणा के अनुसार वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज उर्फ काली पंडित (काली सरकार) पुत्र मायाराम मोहल्ला चौहान थोक का रहने वाला है। उसके खिलाफ वर्ष 1993 में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी साल लूट और अन्य धाराओं में भी केस दर्ज किया गया था। साल 1998 में मारपीट से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। इन तीनों मामलों में न्यायालय ने गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.