औरंगाबाद, मार्च 19 -- कुटुंबा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस के अनुसार जमुआ गांव निवासी विनय सिंह के विरुद्ध हत्या से संबंधित मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के घर पर इश्तेहार का तामिला किया और उसे शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों के बीच हड़कंप है और सख्ती का संदेश गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...