रुडकी, जून 17 -- भगवानपुर, संवाददाता। पिछले माह म्हाड़ी चौक के एक होटल में युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फेंकने के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। पुलिस ने बताया कि 19 मई को म्हाडी चौकके एक होटल में दो युवक खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर होटल कर्मचारियों और युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद होटल संचालकों और कर्मचारियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से युवक के शव को लव्वा गांव के पास नदी किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...