छपरा, जून 27 -- पुलिस ने जब्त किया घरेलू सामान अमनौर । अमनौर थाना क्षेत्र के अभिमान ढोरलाही गांव में वर्ष 2025 में विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर शनिवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस आरोपित के घर से विभिन्न घरेलू सामान जब्त कर थाने लायी। पुलिस के अनुसार, इस हत्या मामले में पति, सास, ससुर समेत परिवार के आधा दर्जन लोगों को आरोपित बनाया गया था। मामले के दो आरोपितों में ससुर शिवशरण राम एवं एक अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष आरोपित लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे हैं। शनिवार को छपरा न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। इस दौरान घर में रखे गए दर्जनों स...