फरार हत्यारोपी पर20 हजार का इनाम घोषित
बरेली, मई 8 -- फरीदपुर, संवाददाता।एसएसपी ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया है। फरीदपुर के भूरे खां गोटिया निवासी जुनैद के बडरा कासमपुर कटरा पट्टी के बलवंत सिंह से दोस्ती थी। 30 नवंबर को बलवंत सिंह ने जुनैद की हत्या कर दी। उसका शव हाजीपुर खजुरिया गांव के पास नदी की पुलिया के नीचे फेंक दिया। जुनैद के पिता नन्हे ने बडरा कासमपुर कटरा पट्टी के लवी उर्फ लवप्रीत,बलबन्त सिंह एवं सनी सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। हत्या के आरोप में बलबन्त सिंह फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार दबिश दी। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बलवंत सिंह पर 20000 का इनाम घोषित किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.