फरार हत्यारोपी के घर मुनादी करा चस्पा की गई नोटिस
बांदा, जून 11 -- बबेरू। बबेरू कस्बा में दस मई को लाइसेंसी बंदूक से मां व भाई को मौत के घाट उतराने के बाद फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ धारा -84 की कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक ने हत्यारोपी के घर के पास मुनादी कराई और नोटिस चस्पा की। कहा कि हत्यारोपी जल्द हाजिर नहीं होता तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में तिंदवारी रोड निवासी राजकिशोर व उसके पिता जगदीश मिश्रा के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर 10 मई क़ो विवाद हो गया था। मारपीट में पत्नी प्रभा लहूलुहान हुई तो गुस्से में आकर राज किशोर ने अपनी लाइसेंस दोनाली बंदूक से मां शांति देवी व छोटे भाई देवीदीन की गोली मारकर हत्या कर दी। तभी से हत्यारोपी फरार चल रहा है। फरार राजकिशोर मिश्रा क़ी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। न्यायालय की ओर से 18 मई को उसे खिलाफ गैर जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.