आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर अलीपट्टी गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी की चार दिन पूर्व हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। रानीपुर अलीपट्टी गांव निवासी राजेंद्र की शादी मार्च 2025 को गाजीपुर जिले के शादियाबाद निवासी मुन्नी वनवासी की 20 वर्षीय पुत्री चिंता देवी के साथ हुई थी। राजेंद्र ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदती है। अक्सर दंपति में विवाद होता था। शुक्रवार की रात में घरेलू विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी चिंता देवी की लाठी-डंडे से पिटाई की। बाद में चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद रक्तरंजित शव घर में छोड़कर फरार हो गया। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। विवाहिता के पिता मुन्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.