फरार हत्यारोपी आसिफ और राशिद दुर्रानी पर इनाम घोषित
प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली के ऐनुद्दीनपुर में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के छह दिन बाद भी नामजद आरोपी आसिफ दुर्रानी और राशिद दुर्रानी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने इन दोनों सगे भाइयों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस दोनों की तलाश में प्रयागराज समेत आसपास के जिलों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि, वारदात के बाद अब तक नकाबपोश शूटरों की पहचान तक नहीं हो सकी।ऐनुद्दीनपुर में जमीन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की आठ मार्च की शाम चाय की दुकान पर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का रहस्य बरकरार दो बाइक पर आए नकाबपोश हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक के बेटे आमिर की तहरीर पर पुलिस ने अतीक गैंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.