फरार साइबर अपराधी के घर चिपकाए गए इश्तेहार
गिरडीह, जुलाई 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ गिरिडीह साइबर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से नैयाडाबर गांव में आरोपी के घर ढोल बजाकर इश्तेहार चस्पा किया गया और उसे कोर्ट में आत्मसमर्पण का अंतिम मौका दिया गया। गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 36/2023 में नामजद आरोपी नैयाडाबर निवासी केदो मंडल के पुत्र लक्ष्मण मंडल के खिलाफ गिरिडीह कोर्ट से इश्तेहार निर्गत हुआ था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है और कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सोमवार को साइबर पुलिस और बेंगाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम नैयाडाबर गांव पहुंची। टीम ने ढोल बजाकर ग्रामीणों को सूचना दी और आरोपी लक्ष्मण मंडल के घर, चौक-चौराहे तथा बिजली के पोलों पर इश्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.