रांची, फरवरी 9 -- रांची। रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस ने फरार सजायाफ्ता को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम जफीर कुरैशी है और वह कुरैशी मुहल्ला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जफीर को मवेशी चोरी के मामले में डेढ़ साल की सजा हुई थी। सजा होने के बाद कुछ दिन जेल में रहा। जमानत अवधि खत्म होने के बाद से जफरी फरार चल रहा था। न्यायालय में जफीर के खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर लोअर बाजार पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर दोषी जफीर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.