मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड के फरार शूटर राजा सिंह के खिलाफ पुलिस अब इश्तेहार निर्गत कराने की तैयारी में है। इसके लिए केस के आईओ केस डायरी न्यायालय में पेश करेगी। राजा साहेबगंज थाना क्षेत्र के परसौनी का निवासी है और उसका नाम अमीन के पुत्र के रूप में दर्ज है।पुलिस ने पहले उसके नाम का वारंट लिया था। इसके बाद लगातार छापेमारी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पूछताछ में पता चला कि वह फरार है और दूसरे राज्य में छिपा हुआ है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस अब उसके खिलाफ इश्तेहार निर्गत कराने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। सूत्रों के अनुसार राजा के सिलीगुड़ी में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली है। इसके मद्देनजर एक पुलिस टीम सिलीगुड़ी रवाना होने की तैयारी में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...