बक्सर, सितम्बर 7 -- पेज तीन के लिए -- होगा बर्खास्त शिक्षक की गिरफ्तारी बक्सर पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी दोनों आरोपी शिक्षक के बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है बक्सर, कार्यालय संवाददाता। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का आरोपित अरविंद कुमार बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोया हुआ है। इसकी जानकारी गुप्तचर से मिलते तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी बक्सर पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। कई दिनों से आरोपित के फिराक में जुटी पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में डुमरांव के प्रभारी डीएसपी समीर कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान तेजी से चल रहा है। ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जा सके। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं ...