बांका, मार्च 24 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना कांड संख्या 123/25 के तहत फरार चल रहे एक शराब तस्कर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिभूवनाडीह गांव निवासी रंजीत राय के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांडों में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.