देवरिया, मार्च 13 -- देवरिया, निज संवाददाता शहर के गदपुरवा के एक मकान से नकली शराब बनाने के गिरोह के पर्दाफाश करने के बाद गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। तस्करों के मोबाइल नंबर बंद होने के चलते पुलिस टीम को उनका सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हिरिंदापुर के रहने वाले सुनील सिंह की गदपुरवा में मकान है। इस मकान में अपमिश्रित शराब तैयार करने का खेल बहुत दिनों से चल रहा था। होली के पहले यहां अंग्रेजी शराब तैयार की गई और यहां तैयार शराब की आपूर्ति बिहार के विभिन्न जिलों में की गई। सदर कोतवाली पुलिस ने दो मार्च की रात मकान में छापेमारी की और गिरोह का पर्दाफाश किया। मकान मालिक सुनील सिंह, गिरोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.