फरार शराब तस्करों की करें गिरफ्तारी : एसपी
मोतिहारी, जून 9 -- मोतिहारी, निसं। अपराध नियंत्रण के साथ विधि व्यवस्था संधारण को लेकर विशेष निर्देश दिया गया है। फरार चल रहे शराब तस्करों की अविलंब गिरफ्तारी करें। इसके साथ ही हाल के दिनों में जेल से बाहर आए शराब तस्करों की सूची बनाने तथा उनकी गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को दी। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर को दी गई है। इसके साथ ही सघन वाहन जांच अभियान, गश्ती करने तथा कांड के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। क्राइम मीटिंग में एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार, अरेराज डीएसपी रवि कुमार, सदर-2 डीएसपी जितेश पाण्डेय सहित सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष व अन्य मौजूद थे।इसके यह भी पढ़ें- जिले के सभी थाना प्रभारियों को एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.