फरार शराब के दो धंधेबाज धराये
बक्सर, मई 31 -- पेज-03 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर पुलिस ने रविवार को फरार चल रहे शराब के दो धंधेबाजों को पकड़ने में सफलता पायी है। पकड़े गये आरोपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर के रहने वाले रितेश कुमार और विशाल चौधरी बताया जाता है। पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को पुराना भोजपुर में छापेमारी कर पकड़ा। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ मध निषेद्य कानून के तहत मामला दर्ज था पुलिस को देखते ही दोनों फरार हो गये थे। शनिवार की देर शाम पुलिस को भनक मिली कि दोनों अपने ठिकाने के आसपास देखे गए हैं। पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा और कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। ( डुमरांव से अमरनाथ केशरी )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.