बगहा, जून 8 -- बेतिया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बेतिया पुलिस के द्वारा रविवार को जिले में फरार व वांछित अपराधियों के खिलाफ महाकुर्की अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट,शराब तस्करी समेत अन्य गंभीर मामलों में फरार अपराधियों के ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- बांका: फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाईअभियान का उद्देश्य पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि वैसे अपराधी जिनके विरुद्ध न्यायालय के द्वारा कुर्की करने का आदेश निर्गत किया गया था।वैसे अपराधियों द्वाराअब तक आत्मसमर्पण नही किया गया है।वैसे अपराधियों के घरों एवं अन्य संपत्तियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। अभियान का उद्देश्य फरार अपराधियों पर दबाव बनाना है।उन्हे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने क...