जमुई, जनवरी 26 -- सोनो। शराब तस्करी के दौरान पकड़ी गई चोरी की बाईक के मामले में स्थानीय पुलिस चरकापत्थर पुलिस के सहयोग से चरकापत्थर थाना के टहकार गांव से सुलेन्द्र यादव व पवन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 21 सितंबर 2023 को सोनो थाना में अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। बाद में चोरी की बाइक को शराब के साथ बरामद किया गया, जिसकी जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को केस संख्या-333/23 में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियान में चरकापत्थर एसएचओ रंजीत कुमार और सोनो थाना के एसआई ललन राम शामिल थे। वहीं दूसरी ओर शनिवार रात ढ़ोढ़री क्षेत्र से एससी-एसटी कांड संख्या- 128/18 के दो वारंटी बलराम मंडल और पवन मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.