हाजीपुर, मार्च 8 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर थाने की पुलिस ने रविवार को मोहनपुर पंचायत से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मोहनपुर पंचायत से फरार वारंटी बीटाई राय उर्फ प्रमोद राय पिता राजबलम राय को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि आरोपी बिटाई राय के खिलाफ माननीय व्यवहार न्यायालय हाजीपुर से कुर्की जप्ती वारंटी निर्गत था। जिसे गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...