फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
बांका, जून 23 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने घोंघाडाबर गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर फरार वारंटी दिनेश यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- बांका : फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.