फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
रामगढ़, जून 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। बताया जाता है कि पतरातू थाना क्षेत्र के किरीगढ़ा गांव निवासी दीपक सिंह को पुलिस ने वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस की ओर से यह बताया गया कि उसके खिलाफ वर्ष 2023 का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके संबंध में वारंट जारी किया गया था।पुलिस ने गुप्त सूचना एवं न्यायालय के निर्देश के आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार, न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.