फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
दुमका, मई 26 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिट्टू खान उर्फ जहांगीर (उम्र करीब 27 वर्ष), पिता स्वर्गीय निजाम खान उर्फ शेख उर्फ सरदार, निवासी ग्राम नोनीहाट थाना हंसडीहा जिला दुमका के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसडीहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को नोनीहाट गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दबीश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बताया जाता है कि न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था तथा पुलिस उसकी तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.