गिरडीह, फरवरी 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें पुराने मामले में फरार चल रहे एक वारंटी नीमाडीह गांव के देवा उर्फ देवनंदन सिंह को गिरफ्तार कर सोमवार को गिरिडीह भेज दिया। थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू ने उक्त जानकारी दी। बताया कि माननीय कोर्ट एवं वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया गया। जिसमें उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.