नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल। मल्लीताल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसआई दीपक कार्की के अनुसार, जयलाल साह बाजार निवासी मोनिष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को मल्लीताल पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...