रुडकी, मार्च 30 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शाहरुख निवासी भारतनगर, रुड़की एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके वारंट जारी किए थे। तभी से पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थी। रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर आया हुआ है। पुलिस ने घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.