कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- बरगढ़ थाना क्षेत्र के डोडियामाफी मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक सवारों को लूटने वाले गिरोह में शामिल शातिर पिछले सात माह से फरार है। जबकि गैंग में शामिल एक महिला समेत कई शातिर गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने फरार चल रहे शातिर के मकान पर गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे ने बताया कि करीब सात माह पहले मनका निवासी विवेक शुक्ला ने तहरीर देकर लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। डोडियामाफी मार्ग में मोड़ पर बोलेरो सवार एक महिला व तीन-चार अज्ञात लोगों ने रोक लिया। इसके बाद उनके साथ लूटपाट की। वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों में शामिल एक महिला को पकड़ लिया था,...