फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। चौफेरवा तिहरे मौत कांड में नामजद व फरार चल रहे आरोपी राहुल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पकड़ने के लिये पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मंगलवार शाम एसपी चौफेरवा स्थित घटनास्थल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने सीओ सिटी और कोतवाल से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट ली और जरुरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। बता दें कि चौफेरवा में बीते 11 मार्च को घर के अंदर अमर श्रीवास्तव, उनकी मां सुशीला श्रीवास्तव मृत अवस्था में और चाचा सुनील श्रीवास्तव मरणासन्न हालत में मिले थे। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। घटनास्थल से मिले सुसाइड न...