फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। चौफेरवा ट्रिपल डेथ मामले में फरार चल रहे पांचवे आरोपी राहुल श्रीवास्तव की तलाश में पुलिस ने तीन जिलों में टीमें लगा दी हैं। पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन कानपुर में मिलने की जानकारी मिली है, जिसके बाद कानपुर के साथ-साथ बांदा और हमीरपुर जिलों में भी दबिश दी जा रही है। बता दें कि सदर कोतवाली के चौफेरवा में घर के अंदर अमर श्रीवास्तव, उनकी मां सुशीला श्रीवास्तव के शव और चाचा सुनील श्रीवास्तव मरणसन्न हालत में मिले थे। घटनास्थल से सल्फास, गिलास और खून से सना ब्लेड बरामद हुआ था। सुसाइड नोट भी मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने अधिवक्ता दिलीप त्रिवेदी, संजय सिंह, शुभम कश्यप, सोनू रैदास और राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी आधार पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की थी। राहुल को छोड़कर चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.