बक्सर, मार्च 6 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले 28 जनवरी को पड़ोस के एक युवक के साथ फरार युवती शादी रचाकर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस के समक्ष थाने में हाजिर हो गई। इस दौरान उसने थानाध्यक्ष से पूरी घटना को विस्तारपूर्वक बताया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि युवती पड़ोस के युवक के साथ फरार हुई थी। जिसे लेकर युवती के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस टीम को अनुसंधान के क्रम में दोनों का लोकेशन गुजरात में मिला। जहां युवती शादी रचाकर रह रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...