फरार युवती को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया बरामद
हाजीपुर, मई 29 -- गोरौल,संवाद सूत्र। दस माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार युवती को महाराष्ट्र से बरामद किया गया है। साथ ही उसके प्रेमी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि युवती के परिजन के द्वारा गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोप लगाया गया था कि उसकी पुत्री आदमपुर विद्यालय जाने के लिए निकली थी जो वापस नहीं आयी। इसी मामले के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे से युवती को बरामद किया। उसके साथ रह रहे गोरौल थाने के खजौल बाजीतपुर निवासी रोहित कुमार को भी गिरफ्तार कर लाया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बरामद युवती के बयान हेतु न्यायालय में उपस्थित कराया गया है। यह भी पढ़ें- फरार युवती को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया बरामद न्यायालय के अनुरूप मिले निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.