रांची, मई 3 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ललितग्राम में गुरुवार देर रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी अभियान चलाया, लेकिन सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने रविवार को बताया कि मारपीट के दौरान अवैध हथियार से गोली चलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों के अनुसार कई घायल युवक निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बांका: सलेमपुर में मोबाइल चोरी विवाद में मारपीट, दो युवक घायल मामूली विवाद से शुरू हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और परिजन भी चिंतित नजर आ रहे हैं। यह भी...