बांका, अप्रैल 9 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गाँव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री के बड़े खुलासे के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ें खोदने में जुट गई है।एसटीएफ (पटना) की आर्म्स सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद फरार चल रहे फैक्ट्री संचालक छोटू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव पिता परमानंद यादव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।सूत्रों के अनुसार,पुलिस की जांच अब इस बिंदु पर केंद्रित है,कि रामकोल और धोरैया के सरवा से तैयार होने वाले हथियारों की सप्लाई कहाँ-कहाँ की जा रही थी।इस धंधे से जुड़े सिंडिकेट के तार किन-किन जिलों या राज्यों से जुड़े हैं,इसको लेकर टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है।बताते चले कि पटना एसटीएफ की आर्म्स सेल को मिले इनपुट के आधार पर पंजवारा और धोरैया थाना क्...