जहानाबाद, मई 2 -- काको , निज संवाददाता। विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के काको स्थित महादलित टोला में छापेमारी कर शराब मामले में फरार चल रही ललिता देवी नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की थी, जहां से अवैध शराब बरामद की गई थी। हालांकि, उस समय वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर मौजूद है। यह भी पढ़ें- 10 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेज ...