फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, जून 17 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। मंगलवार को नवडीहा ओपी पुलिस ने जमुआ कांड़ संख्या 34/25 के एक वांछित अभियुक्त मुन्नी खातुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि उक्त कांड में कुल अठरह अभियुक्त नामजद हैं, जिसमें पांच अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 12 अभियुक्त अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। सभी आरोपियों का बेल गिरिडीह न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिए जाने के बाद सभी फरार चल रहे थे। मामला ओपी क्षेत्र के नवडीहा निवासी कामेश्वर साहु से संबंधित है। इन सब पर जमीन को फर्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर दूसरे को बेच देने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में भुक्तभोगी ने नवडीहा ओपी में बीते 20.02.2025 को एफआईआर दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.