फरार महंत की तलाश में कई प्रदेशों में दबिश
बागपत, अगस्त 19 -- चांदीनगर। सिंगोली तगा दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे मंदिर के महंत नरेश नाथ की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वारदात के बाद से नरेश नाथ पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हरिद्वार और राजस्थान समेत कई स्थानों पर उसके संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें नरेश नाथ के संभावित ठिकानों पर पहुंचकर उसके बारे में जानकारी जुटा रही हैं। साथ ही उसके संपर्क में रहे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फरारी के दौरान नरेश नाथ किन लोगों के संपर्क में रहा और कहां-कहां ठहरा। पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। उसके पकड़े जाने पर वारदात की पूरी कड़ी और उससे जुड़े कई राज सामने आ सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.